Monday, November 3, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहिंदू युवा वाहिनी ने गरीब परिवारों संग मनाई दीपावली: मुजफ्फरनगर की...

हिंदू युवा वाहिनी ने गरीब परिवारों संग मनाई दीपावली: मुजफ्फरनगर की मलिन बस्ती में बांटे उपहार, बच्चों संग जलाई फुलझड़ी – Muzaffarnagar News


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर जहां देशभर में उल्लास का माहौल रहा, वहीं मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने एक सामाजिक पहल की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम रुड़की चुंगी स्थित मलिन बस्ती में जाकर निर्धन और गरीब परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।

इस कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा अपने साथियों के साथ बस्ती पहुंचे। उन्होंने वहां रहने वाले परिवारों को मिठाई, दीपक, फुलझड़ी और अन्य उपहार भेंट किए।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर दीपक जलाए और पटाखे चलाए, जिससे दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने वाहिनी से मिले दीपकों का उपयोग कर गलियों में सुंदर रंगोलियां भी बनाईं, जिससे माहौल और भी जीवंत हो उठा।

प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं, उसी परंपरा का निर्वहन वे हर वर्ष मलिन बस्तियों में करते हैं। उनका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि संगठन केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग करता है। जो बच्चे पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं, उनकी शिक्षा का खर्च हिंदू युवा वाहिनी वहन करती है। इस दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं और बच्चों ने मिलकर “जय श्री राम” के जयघोष लगाए, जिससे यह पावन पर्व सच्चे अर्थों में “प्रकाश उत्सव” बन गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments