Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहारहिन्दू लड़की से अफेयर में तौफीक की हत्या: ईंट से कुचला...

हिन्दू लड़की से अफेयर में तौफीक की हत्या: ईंट से कुचला सिर; परिजन बोले-गर्दन पर चाकू से कई वार; रिश्ते से कुछ लोग थे नाराज – Sitamarhi News




सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार को भंटाबाड़ी कब्रिस्तान के समीप उसका शव मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताते हुए पड़ोसी गांव के एक युवक समेत कुछ लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुनीता कुमारी और चोरौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए हैं। देखें,मौके से आई तस्वीर… परिजन बोले- सिर को क्षतिग्रस्त किया परिजनों के अनुसार, तौफीक का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी थी। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते तौफीक की हत्या की गई। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला किया और बाद में सिर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने तेजाब डालने का भी आरोप लगाया है। एसपी बोले-जांच में तेजाब की पुष्टि नहीं इधर, घटना के बाद इलाके में तेजाब डालकर हत्या किए जाने की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में तेजाब के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments