- Hindi News
- National
- Imd Weather Monsoon Rainfall Orange Red Yellow Alert Cloud Birst Latest Update
नई दिल्ली12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार (30 जून) की रात बादल फटने की 10 घटनाएं हुई थीं। इसके कारण आई बाढ़ के कारण 16 लोग लापता हो गए। मंगलवार शाम तक 5 शव बरामद हुए। 11 की तलाश जारी है।
मंडी के कथुनाग में कई घर बाढ़ में बहे हैं। मंडी के करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग, गोहर क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय से ब्लैक आउट है। राज्य में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
यूपी के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 24 घंटे में जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ा है। पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है, जिससे गंगा द्वार का घाट से संपर्क टूट गया है। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है।
राजस्थान के भरतपुर में तेज बारिश के बाद शहर की ज्यादातर सड़कों पर 2 फीट से पानी भर गया। भरतपुर समेत 4 जिलों में 24 घंटे में 2 इंच बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में बुधवार की सुबह से बारिश जारी है। राज्य में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।
बारिश से तबाही की तस्वीरें…

मंडी में बादल फटने के बाद ब्यास नदी उफान पर है।

मंडी में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा है।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।

बादल फटने के बाद कुकलाह में आई बाढ़ में एक पुल बह गया। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।
देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जुलाई में मानसून में कम बारिश का अंदेशा

बिहार के 26 जिलों में बारिश आज बारिश का यलो अलर्ट है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। पिछले महीने यानी जून में 36% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जून में सामान्य रूप से 174.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून में अब तक 33% ज्यादा बारिश
पंजाब में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, काशी में गंगा उफनाई

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 38 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है- अगले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड: आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बीते 24 घंटे में पलामू में सबसे अधिक बारिश

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…
01:37 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के 10 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

01:20 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 18 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में बुधवार को अति भारी या भारी बारिश होने का अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं, जहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जून में सामान्य से 3 गुना बरसात हुई

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 5 जुलाई तक को बारिश की संभावना जताई है। आज 3 जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत हो सकती है। वहीं बाकी 19 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
04:05 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
2 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर में मौसम
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ-मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुेचरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
04:03 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में कितनी बारिश हुई
