Monday, November 3, 2025
Homeराज्यगुजरातहिसार की तमन्ना ने विमान क्रैश की आंखों देखी बताई: बोली-...

हिसार की तमन्ना ने विमान क्रैश की आंखों देखी बताई: बोली- 500 मीटर दूर धमाका हुआ, बाहर आए तो हाथ और सिर कटे पड़े थे – Panchkula News


12 को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। इनसेट में कहानी बताने वाली छात्रा तमन्ना की फोटो।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की जान चली गई। विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद, लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की इमारत से टकरा गया।

.

तमन्ना ने बताया कि वह गर्ल्स हॉस्टल में थीं। गुरुवार दोपहर 1:40 बजे, जब वह क्लास के लिए हॉस्टल से निकलीं, तो उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना। बॉयज हॉस्टल की मैस के ऊपर आग का बड़ा गुबार दिखा और चारों तरफ काला धुआं फैल गया। उस समय किसी को कुछ समझ नहीं आया, और यह अंदाजा भी नहीं था कि यह विमान क्रैश हुआ है। गर्ल्स हॉस्टल से बॉयज हॉस्टल की दूरी केवल 500 मीटर है।

उनके साथ क्लास जा रहीं सभी लड़कियां सहम गईं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने जली हुई लाशें बिखरी पड़ी देखीं। किसी का हाथ नहीं था, तो किसी का सिर या शरीर का निचला हिस्सा गायब था। मृतकों की पहचान करना मुश्किल था। मैस के अंदर, जहां विमान गिरा था, वहां कई छात्र गंभीर हालत में पड़े थे और चीख-पुकार मची हुई थी।

उनके आंसू नहीं रुक रहे थे, क्योंकि उनके 2 दोस्तों की मौत हो गई थी और कई दोस्त गंभीर हालत में थे। हादसे से 15 मिनट पहले ही उनकी एक दोस्त से बात हुई थी, तब वे खाना खा रहे थे। वे भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।

विमान क्रैश होने के बाद जोरदार धमाका हुआ। दूर तक धुएं का गुबार फैल गया।

तमन्ना की विमान क्रैश पर 3 अहम बातें…

  • हॉस्टल में काफी भीड़ थी: तमन्ना ने बताया कि लंच का समय एक से दो बजे के बीच होता है, और इसी दौरान विमान मैस पर क्रैश हुआ। उस समय वहां काफी भीड़ थी। मैस में छात्र, विशेषज्ञ डॉक्टर और उनके परिवार भी मौजूद थे। कुछ क्वार्टर भी आवंटित थे, और उनके परिवार के सदस्यों की भी मौत हो गई, क्योंकि आग से आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान हुआ था। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी थी, और उस दौरान वहां कई प्रोफेसर भी मौजूद थे।
  • कई लड़कियां हॉस्टल छोड़कर गईं: तमन्ना ने कहा कि रात 1:50 बजे तक गर्ल्स हॉस्टल में किसी भी लड़की को नींद नहीं आई। सभी मोबाइल पर अपने-अपने परिजनों से वीडियो कॉल या सामान्य कॉल से बात करते रहे। किसी के दोस्त की मौत हो गई थी, तो किसी को गंभीर चोटें आई थीं। सभी अपने प्रियजनों का हाल जानने में लगे थे, क्योंकि अभी सही जानकारी नहीं मिल रही थी। काफी लड़कियां हॉस्टल छोड़कर अपने घर भी चली गई हैं।
  • 2 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर: उन्होंने बताया कि वे गुजरात से बाहर के 7-8 दोस्त हैं। उनमें से दो दोस्तों की मौत हो गई है, और तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पूरे इलाके को कवर कर दिया गया है और किसी को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। जिस इमारत के ऊपर विमान गिरा है, उसके आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, और उनमें रहने वाले कई लोगों की मौत हो गई है।

———————————-

विमान क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :-

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत:बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा की एक महिला की भी मौत हो गई है। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के रामशरण माजरा गांव की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments