Wednesday, April 15, 2026
Homeदेश5 देशों के विदेश मंत्रियों संग PM मोदी की बैठक, पाकिस्तान को...

5 देशों के विदेश मंत्रियों संग PM मोदी की बैठक, पाकिस्तान को दिया दो टूक जवाब!


Last Updated:

Pakistan News Today: प्रधानमंत्री मोदी ने कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और भारत-मध्य एशिया संबंधों पर जोर दिया. भार…और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी 5 देशों के विदेश मंत्रियों से मिले. (X/PM Narendra Modi)

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य एशिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की.
  • भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया.
  • भारत-मध्य एशिया संबंधों को और मजबूत करने पर जोर.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार शाम कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने एक साथ मुलाकात की. इस दौरान एक बार फिर नाम लिए बिना पाकिस्‍तान की आतंकवाद परस्‍त सोच का जिक्र किया गया. पीएम ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एक सामूहिक लड़ाई है, जिसे सभी देशों को मिलकर लड़ना होगा. यह मुलाकात भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक के तहत हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के संबंध हमेशा से प्राथमिकता रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध एक मजबूत नींव प्रदान करते हैं, जिसे भविष्य में और सुदृढ़ किया जाएगा.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर भारत-मध्य एशिया सहयोग के लिए अपना व्यापक दृष्टिकोण साझा किया. उन्होंने आर्थिक संपर्कों को और गहरा करने, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को विस्तार देने तथा उभरते हुए नए क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर बल दिया. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत-मध्य एशिया की मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा ताकत के रूप में काम कर सकती है. इसके जरिए शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments