Saturday, April 11, 2026
Homeबिज़नेसहुंडई i10, मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा पंच से महंगा है इस...

हुंडई i10, मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा पंच से महंगा है इस IPO का एक शेयर


Last Updated:

PropShare Celestia REIT IPO : यह प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के तहत लॉन्च की गई तीसरी स्कीम है. प्रॉपशेयर सेलेस्टिया इस फ्रेश इश्यू के जरिए ₹244.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह भारत का पहला सेबी (SEBI) पंजीकृत स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM REIT) है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कंपनी इस फ्रेश इश्यू के जरिए ₹244.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार में अक्सर हम कुछ सौ या हजार रुपयों के शेयर वाले आईपीओ (IPO) देखते हैं. लेकिन आज एक ऐसा आईपीओ खुला है जिसके एक शेयर की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे. यह आईपीओ है प्रॉपशेयर सेलेस्टिया आरईआईटी (PropShare Celestia REIT IPO) का. इस आईपीओ की एक यूनिट की कीमत बाजार में बिकने वाली कई लग्जरी और लोकप्रिय कारों से भी महंगी है. यह आईपीओ 16 अप्रैल तक खुला रहेगा. इसकी लिस्टिंग बीएसई (BSE) पर होगी.

प्रॉपशेयर सेलेस्टिया आरईआईटी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹10 लाख से ₹10.5 लाख प्रति यूनिट तय किया गया है. इतने पैसे में आप शोरूम से एक नई-नवेली हुंडई i10, मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा पंच जैसी कार घर ला सकते हैं. यह इश्यू मुख्य रूप से उन बड़े और संस्थागत निवेशकों (HNI) के लिए है जो रियल एस्टेट में बड़ा दांव खेलना चाहते हैं.

₹244.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्‍य

यह ‘प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ के तहत लॉन्च की गई तीसरी स्कीम है. कंपनी इस फ्रेश इश्यू के जरिए ₹244.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह भारत का पहला सेबी (SEBI) पंजीकृत स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM REIT) है. यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद के नेहरू नगर स्थित वेनस स्‍ट्रेटम नाम की एक शानदार ग्रेड ए+ कमर्शियल बिल्डिंग में निवेश करेगा. इस बिल्डिंग के 7 फ्लोर पर कंपनी का मालिकाना हक होगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 2 लाख वर्ग फुट से ज्यादा है.

किराये से होगी कमाई

इस निवेश का मॉडल काफी रोचक है. इसमें निवेश करने वालों को बिल्डिंग के किराये से आय होगी. वेंचूरा सिक्‍योरिटीज के अनुसार, इसमें निवेश पर वित्‍त वर्ष 2027 में 8.4%, FY28 8.7% तो वित्‍त वर्ष 2029 में 8.9% रिटर्न मिल सकता है. चूंकि इसमें स्मार्टवर्क्स (Smartworks) और ईएफसी (EFC) जैसे बड़े को-वर्किंग ऑपरेटर्स किरायेदार हैं, इसलिए निवेशकों को स्थिर किराये (Rental Cash Flow) की उम्मीद है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments