Tuesday, June 2, 2026
Homeदेशबंगाल की खाड़ी से उठ रहा खतरा, दिल्ली में डेंजर हुई यमुना,...

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा खतरा, दिल्ली में डेंजर हुई यमुना, IMD का अलर्ट


Live now

Last Updated:

Today Weather: पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ तबाही की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में जहां यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं पंजाब में अब तक 39 लोगों और हजारों मवेशियों की जान जा चुकी है. हिमाचल…और पढ़ें

पंजाब में बाढ़ से कोहराम मचा है, दिल्ली-आगरा में भी यमुना उफान मार रही है. (पीटीआई फोटो)

Weather Live News: उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है. दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. साथ ही पंजाब में बाढ़ से स्थिति खराब है. 40 के करीब लोग और सैकड़ों मवेशियों की बाढ़ से मौत हो चुकी है. वहीं, हरियाणा, गुजरात के साथ कई उत्तरी भारत के राज्यों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से स्थिति काफी भयावह है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार हो रहे भारी जलप्रवाह ने जलस्तर को 207.48 मीटर तक पहुंचा दिया है. यह 1963 के बाद दर्ज तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है. करीब 12,000 लोगों को अब तक निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. 

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और डिप डिप्रेशन का रास्ता बदल गया है. पहले इसकी वजह से मध्य भारत और उत्तर के मैदानी इलाकों में बारिश होती थी. मगर, फिलहाल इससे गुजरात, दक्षिण राजस्थान, उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिणी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

September 5, 2025 06:40 IST

IMD Rain LIVE: राहत! यमुना के जलस्तर में मामूली कमी देखी गई

IMD Rain LIVE: आज सुबह यानी 05 सितंबर 2025 को दिल्ली में यमुना नदी में विभिन्न बैराजों से जल प्रवाह की स्थिति कुछ इस प्रकार थी: सुबह 4:00 बजे, ओखला रोड ब्रिज (ORB) पर जल स्तर 207.36 था, जबकि हथनी कुंड बैराज से 121153 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 182270 क्यूसेक, और ओखला बैराज से 244478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. हालांकि, 1 घंटे के बाद यमुना के जलस्तर में मामूली कमी देखने को मिली. सुबह 5:00 बजे ओखला रोड ब्रिज के पास जल स्तर थोड़ा कम होकर 207.35 हो गया. वहीं, इस समय हथनी कुंड बैराज से 117876 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 179560 क्यूसेक, और ओखला बैराज से 244478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

September 5, 2025 05:50 IST

IMD Rain LIVE: यमुना के जलस्तर में गिरावट की संभावना, केंद्रीय जल आयोग ने जताया पूर्वानुमान

IMD Rain LIVE: केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार शुक्रवार 5 सितंबर 2025 से दिल्ली में यमुना नदी क जलस्तर में गिरावट देखने को मिल सकता है. भारी बारिश और हथनी कुंड बैराज से 2.07 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का पानी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर 205.75 मीटर तक पहुंच गया था. CWC के पूर्वानुमान के अनुसार, इसके बाद भी जलस्तर में लगातार कमी आएगी, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा कम हो सकता है. प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है.

September 5, 2025 05:42 IST

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर, 1.71 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल स्वाहा

IMD Rain LIVE: पंजाब भीषण बाढ़ ने कहर बरपाया है. बाढ़ के कारण 23 जिलों के 1902 गांव प्रभावित हुए हैं. वहीं, 15 ज़िलों की 3.84 लाख से अधिक आबादी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. प्रभावित आबादी को ठहराने के लिए राज्य में 29 और कैंप स्थापित किए गए हैं. इस समय 196 राहत कैंप प्रभावित लोगों के लिये विभिन्न स्थानों पर जारी हैं. बाढ़ की लजह से 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में गुरदासपुर, अमृतसर, फाज़िल्का, फिरोज़पुर, कपूरथला और मानसा शामिल हैं.

homenation

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा खतरा, दिल्ली में डेंजर हुई यमुना, IMD का अलर्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments