Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें शिक्षा पर बहुत जोर दिया गया है. आज यानी 5 सितंबर को टीचर्स के मौके पर आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने टीचर बनकर लोगों का दिल जीत लिया था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड ने अब तक कई बार बड़े पर्दे पर ऐसे ही शिक्षकों की कहानियां दिखाई हैं, जो मिसाल बन गए. कभी सख्त प्रिंसिपल के रूप में, तो कभी प्रेरणादायक गुरु या फिर एक दोस्त जैसे टीचर के रूप में. 1 फिल्म में तो हीरोइन ने टीजर बनकर इतिहास रच दिया था.

आमिर खान: फिल्म तारे जमीन पर में आमिर ने कला शिक्षक राम शंकर निकुंभ का किरदार निभाया था. यह रोल उन बच्चों के दर्द और सपनों को आवाज देता है जिन्हें अक्सर समझा नहीं जाता. आमिर का किरदार बताता है कि एक अच्छा शिक्षक बच्चों की उड़ान को नई ऊंचाई दे सकता है.

फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में आमिर खान के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म ने कमाई के मामले में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे.

ऋतिक रोशन: फिल्म सुपर 30 में ऋतिक ने बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार की कहानी पर्दे पर उतारी. यह रोल दिखाता है कि शिक्षा अमीर-गरीब की दीवार तोड़ सकती है और असली ताकत वही है.

बोमन ईरानी: 3 इडियट्स में उन्होंने डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे यानी वायरस का रोल किया. उनका किरदार शिक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर करता है और बताता है कि पढ़ाई सिर्फ रटने तक सीमित नहीं होनी चाहिए.

अमिताभ बच्चन: ब्लैक में अमिताभ ने देबराज सहाय का किरदार निभाया. उन्होंने एक बहरी और अंधी लड़की को शिक्षा दी और उसके जीवन को रोशनी से भर दिया.

शाहरुख खान: चक दे! इंडिया में शाहरुख ने कोच कबीर खान का रोल निभाया. वह क्लासरूम के टीचर नहीं थे, लेकिन उन्होंने हॉकी टीम को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का सबक सिखाया.

