Friday, August 14, 2026
Homeबिज़नेसोपाल-जयपुर में ₹110 के पार पेट्रोल, आपके शहर में आज क्‍या है...

ोपाल-जयपुर में ₹110 के पार पेट्रोल, आपके शहर में आज क्‍या है रेट, जानिए


Petrol-Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट जारी करती है. राज्यों में अलग-अलग वैट (VAT) और लोकल टैक्स के कारण शहरों के हिसाब से दाम भिन्न हैं. भोपाल, जयपुर और पटना में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के ऊपर चल रहा है.

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 व डीजल ₹95.56, गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 व डीजल ₹95.64 और फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 व डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है. एनसीआर के अलावा चंडीगढ़ में डीजल ₹89.47 और पेट्रोल ₹101.51, देहरादून में डीजल ₹95.93 और पेट्रोल ₹100.55, जबकि लखनऊ में डीजल ₹95.36 और पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर पर स्थिर हैं.

भोपाल, जयपुर और पटना में पेट्रोल-डीजल रेट

कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें ₹110 के पार पहुंच चुकी हैं. भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64, जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78, पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36, तथा रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, प्रीमियम पेट्रोल XP100 की बात करें तो दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून जैसे शहरों में इसकी कीमत ₹167.35 प्रति लीटर बनी हुई है.

LPG रेट

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹942.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,728.00 में मिल रहा है. मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹941.50 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,691.50 तय है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों की बात करें तो नोएडा में घरेलू सिलेंडर ₹939.50 और कमर्शियल ₹2,738.00 में उपलब्ध है, जबकि गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹950.50 और कमर्शियल के ₹2,755.00 दर्ज किए गए हैं.

चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹957.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,906.00 में, बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी का भाव ₹944.50 और कमर्शियल का भाव ₹2,821.00 है. जयपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹947.00 है. पटना में घरेलू सिलेंडर ₹1,040.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,860.50 में मिल रहा है. रांची में घरेलू एलपीजी के दाम ₹999.50 और कमर्शियल सिलेंडर के ₹2,922.00 हैं. भोपाल में घरेलू सिलेंडर ₹970.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,746.00 में मिल रहा है.

सिर्फ एक SMS से ऐसे पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट

आप घर बैठे केवल एक मैसेज के जरिए अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 92249 92249 पर SMS भेजना होगा, जिसमें ‘RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड’ लिखना होगा. उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए “RSP 102090” लिखकर इस नंबर पर भेजते ही दिल्‍ली के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी. आप अपने स्मार्टफोन में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करके भी नजदीकी पंप का पता लगाने के साथ-साथ रोजाना के तेल के भाव देख सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments