सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी मौके से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और पिकअप गाड़ी बरामद की है। वहीं, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, देर की रात एक बजे थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह, सब इंस्पेक्टर निप्पी सिंह और पुलिस टीम ग्राम शक्लापुरी कट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली देहात क्षेत्र की बाबर कॉलोनी में कुछ लोग एक गोवंश को गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम ने संदिग्धों के पास पहुंचकर टॉर्च की रोशनी डाली तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान महमुद पुत्र बशीर अहमद के रूप में की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से गिरफ्तार दूसरे आरोपी इरफान को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार कांबिंग कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
Source link
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गौकश घायल…साथी गिरफ्तार: बाबर कॉलोनी में गोवंश को गोकशी के लिए ले जाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Saharanpur News
RELATED ARTICLES

