Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआईपीएस अधिकारी को मिला सम्मान: आईआईएम मुंबई ने डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड...

आईपीएस अधिकारी को मिला सम्मान: आईआईएम मुंबई ने डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड से नवाजा, पुलिस सेवा में योगदान की सराहना – Varanasi News




पुलिस आयुक्त एवं 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने प्रतिष्ठित ‘डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान जनसेवा, उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, पुलिस नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। मोहित अग्रवाल ने करीब तीन दशक की पुलिस सेवा के दौरान अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता की विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पुलिस प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2005-06 में संयुक्त राष्ट्र में सेवाएं देने के साथ 2023-24 में यूपी एटीएस प्रमुख के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया। प्रयागराज में 2013 और 2019 के कुंभ मेले के सफल आयोजन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। फर्रुखाबाद में ऑपरेशन मासूम के तहत 23 बंधक बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के अभियान में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिकरू कांड से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और यूपी पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक और केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments