Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग: यात्रियों...

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग: यात्रियों में मची चीख-पुकार, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया – Mathura News




मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात चलती बस में अचानक आग लग गई। राया कट पुल के ऊपर बस से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। दिल्ली से छतरपुर जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक, बस नंबर MP14ZH5063 खजुराहो ट्रेवल्स की थी। चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर जा रहा था। इसी दौरान थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे अचानक बस में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और बस के साथ यात्रियों का सामान भी इसकी चपेट में आ गया। लपटें उठती देख यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी लोग बस से बाहर निकलने लगे। रात 1:38 बजे पुलिस को मिली सूचना पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 1:38 बजे पीआरवी 5840 को बस में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सीओ बोले- सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments