Last Updated:
Muli Chatni Recipe: रांची में ठंड के मौसम में मूली की चटपटी चटनी काफी पसंद की जाती है. इसे मूली, पत्तों, लहसुन, मिर्च और भुने टमाटर के साथ आसानी से झटपट तैयार किया जाता है. इसे खाने के बाद आप उंगलिया तक चट जाएंगे. आइये जानते हैं रांची की फूड रेसिपी के बारे में.
रांची: मूली की चटनी खाने में काफी टेस्टी और खट्टी मीठी लगती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. ठंड के मौसम में तो बाजार में आपको बहुत ही सस्ते कीमत में अच्छे खासे क्वांटिटी में मूली देखने को मिल जाएगी. ऐसे में आप इसकी चटनी भी बना सकते हैं, जिसको आप पराठे या फिर चावल के साथ खा सकते हैं, यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी रांची की दिव्या से.
रांची की दिव्या बताती हैं कि इसकी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली ले लीजिए, जितनी क्वांटिटी में बनाना है. उस हिसाब से मूली ले सकते हैं. मान लीजिए, थोड़ा बनाना है तो एक मुली ले लीजिए और उसको धोकर बढ़िया से छील लीजिए. अब उसको छोटे-छोटे पीस में काट कर अलग रख लीजिए.
बस 2 मिनट में बनकर हो जाएगी रेडी
अब आपको मूली का पत्ता भी लेना है. जी हां! कई लोग मूली का पत्ता नहीं डालते हैं, पर ऐसा नहीं करना है. इसका स्वाद काफी अलग हटके आता है. मूली के पत्ते को भी काट लीजिए और थोड़ा सा लहसुन की कली और दो-तीन हरी मिर्च ले लीजिए. अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालिए और बढ़िया से पीस लीजिये.
ध्यान रहे, पीसते समय आपने जो कटी हुई मूली रखी है. वह भी इसी में डाल देना है. इसके बाद आपको एक टमाटर लेना है और उस टमाटर को अब गैस में पहले अच्छे से पका ले. टमाटर पका हुआ रहे तो ही इसका स्वाद बढ़िया आता है और पीसते समय इस टमाटर को भी डाल दें. ध्यान रहे, टमाटर ठंडा होना चाहिए सीधे आग से मक्सी में न डाल दें.
नीचे उतार कर मिलाएं थोड़ा सा सरसों तेल
इन सारी चीजों को एक कटोरी में रख लीजिए. इसमें स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा सरसों तेल डाल दीजिए और अच्छे से चम्मच की मदद से मिला दीजिए, चम्मच की मदद से. लीजिए बनकर तैयार है, आपका मूली का चटपटा चटनी. खाने में इतना स्वादिष्ट लगती है कि आप एक की जगह दो पराठे खा लेंगे और आपको सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

