Thursday, June 18, 2026
Homeबिज़नेस₹126 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर,...

₹126 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर, ₹50 से कम है भाव


Last Updated:

Patel Engineering Share Price: पटेल इंजीनियरिंग को 126 करोड़ रुपये से ज्यादा का नया ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. बुधवार को शेयर 7% से ज्यादा चढ़कर 30.68 रुपये पर बंद हुआ. दिग्गज निवेशक विजय केडिया भी कंपनी में 1% से ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं.

Zoom

ऑर्डर मिलते ही शेयर में तूफानी तेजी

Patel Engineering Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को एक पॉजिटिव खबर मिली है. हाल ही में कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने उसकी जॉइंट वेंचर को Tasgaon Lift Irrigation Scheme का ठेका दिया है. यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के सतारा जिले के सतारा तालुका के 6 गांवों में किया जाएगा. इसकी कुल कीमत 126.37 करोड़ रुपये है. कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 48 महीने का समय तय किया गया है. इस खबर की वजह से कंपनी के शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई. बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 50 रुपये से भी कम है.

पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 17 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज में 7.05 फीसदी की तेजी के साथ 30.68 रुपये पर बंद हुए हैं. कंपनी का मार्केट कैप 3,043 करोड़ रुपये है. इस शेयर का 52 वीक हाई 40.58 रुपये और 52 वीक लो 22.08 रुपये है.

कंपनी पर विजय केडिया का बड़ा दांव
पटेल इंजीनियरिंग में जाने-माने निवेशक विजय केडिया ने बड़ा दांव लगाया हुआ है. उनकी कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास कंपनी के 1,00,25,099 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 1.01% हिस्सा बनते हैं. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भी पटेल इंजीनियरिंग के 99.75 लाख शेयर हैं.

पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों का हाल
अगर पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हाल के दिनों में इसमें जोरदार तेजी देखने को मिली है. पिछले एक हफ्ते में यह 13.84 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक महीने में इसमें 16.79 फीसदी की उछाल आई है. पिछले 3 महीने में इस शेयर में 26 फीसदी तेजी आई है. साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर 6.71 फीसदी बढ़ चुका है. हालांकि, एक साल के नजरिए से देखें तो इसमें 22.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, इस शेयर में पिछले तीन साल में 7.24 फीसदी उछाल देखा गया है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments