Thursday, July 17, 2025
Homeराज्यबिहार11 साल से भागा आरोपी शेखपुरा से गिरफ्तार: 16 अपराधिक मामलों...

11 साल से भागा आरोपी शेखपुरा से गिरफ्तार: 16 अपराधिक मामलों में वांछित, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा – Sheikhpura News


शेखपुरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 सालों से फरार कुख्यात अपराधी अखिलेश राम (42) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा शहर के मेहूस मोड़ के पास छापामारी कर उसे पकड़ा।

.

गिरफ्तार अखिलेश राम कोरमा थाना क्षेत्र का मुरारपुर गांव निवासी रामाश्रय राम का बेटा है। साल 2014 में मुरारपुर गांव में हुए गोलीबारी और जानलेवा हमले के मामले में उसकी तलाश थी।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।

16 आपराधिक मामलों में वांछित

कोरमा थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि अखिलेश राम पर कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले कोरमा थाना में 12 मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य मामले शेखपुरा नगर थाना और उत्पाद थाना में हैं। थाना अध्यक्ष के मुताबिक अखिलेश राम इलाके का कुख्यात शराब तस्कर भी है। सालों से गिरफ्तारी से बचते हुए वह शेखपुरा शहर में अपना घर बनाकर रह रहा था।

कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

लगातार गिरफ्तारी से बचते रहने के कारण स्थानीय अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर लाल वारंट जारी किया था। पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। आखिरकार बुधवार को कोरमा थाना की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments