Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तान110 छात्राओं को मिल रहा हुनर और संस्कार का संगम: आत्मरक्षा...

110 छात्राओं को मिल रहा हुनर और संस्कार का संगम: आत्मरक्षा से कंप्यूटर तक मिलेगा प्रशिक्षण, भारत विकास परिषद का विशेष शिविर शुरू – Dholpur News




धौलपुर में भारत विकास परिषद के महिला प्रकोष्ठ ने पीएम श्री स्कूल बाड़ा हेदरशाह, हरिदेव नगर में पांच दिवसीय संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का शुभारंभ किया। यह आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जया मोदी थीं, जबकि पदमा झा और वीनस गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास में ऐसे शिविरों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। शिविर की अध्यक्षता करते हुए ममता शर्मा ने बताया कि इसमें कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 110 छात्राएं भाग ले रही हैं। दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
रश्मि राव ने आत्मरक्षा, वीनस गर्ग और विजय सिंघल ने नृत्य, पदमा झा ने सिलाई, शिवांश मंगल ने हारमोनियम, शशिकांत और कौशल जैन ने कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया। ग्रेसी मंगल, लवली मंगल और रोहिणी शर्मा ने ब्यूटिशियन कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर के दौरान गरिमा गर्ग, डॉ. आकाश अग्रवाल और विकास शर्मा ने प्रतिभागियों के पंजीकरण और अभिलेख संधारण में सहयोग किया। परिषद के जिला समन्वयक जयंत मोदी, प्रांत प्रकल्प प्रभारी राजीव झा, अध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रिंसिपल नरेश जैन, सचिव जितेंद्र शर्मा और वित्त सचिव मनोज भट्ट ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। मंच संचालन दिनेश गर्ग ने किया। परिषद अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल में निबंध, पोस्टर और आशु भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे, वृक्षारोपण किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments