Friday, April 17, 2026
Homeबॉलीवुड26 साल पुरानी फिल्म, 145 मिनट की कहानी ने उड़ा दी थी...

26 साल पुरानी फिल्म, 145 मिनट की कहानी ने उड़ा दी थी रातों की नींद, विलेन का खौफ देख अकेले रहने से डरने लगे थे लोग


Last Updated:


साल 1998 में संजय दत्त की एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे देखने के बाद थिएटर से निकलकर लोगों का दिमाग चकरा गया था. 26 साल पहले रिलीज हुई बॉलीवुड की इस साइको थ्रिलर फिल्म को देख लोग अकेले रहने…और पढ़ें

फिल्म को देख आज भी कांप जाती है रूह

हाइलाइट्स

  • फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा बटोरा था.
  • संजय दत्त ने निभाया था चैलेंजिंग रोल.
  • फिल्म में लीड हीरोइन ने डबल रोल निभाया था.
नई दिल्ली. संजय दत्त की वो साइको थ्रिलर फिल्म जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे. इस फिल्म की कहानी और इसके विलेन का खौफ तो ऐसा था कि लड़किया अकेले रहने से डरने लगी थीं. इतना ही नहीं इस विलेन के खौफ को देख लोग सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आखिर इस तरह के लोग भी दुनिया में होते हैं.

इस हिट फिल्म में लीड एक्ट्रेस ने डबल रोल निभाया था. इस साइको थ्रिलर मूवी ने घर-घर में दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे.बॉलीवुड फिल्म की कहानी और इसके विलेन ने तो लोगों के होश उड़ा दिए थे. इस फिल्म को देखने के बाद लोग की रातों की नींद उड़ गई थी. फिल्म के एक सीन ने लोगों का दिल ही दहला दिया था. लोग इस विलेन का खौफनाक चेहरा दिलो-दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे थे.

पद्मिनी कोल्हापुरे का वो गाना, जिसे सुनते ही सिसक-सिसक रोता है हर भाई, संगीतकार ने बयां किया था पिता का दर्द

1998 में संजय दत्त ने निभाया था चैलेंजिंग रोल

साल 1998 में आई उस साइको थ्रिलर फिल्म का नाम है ‘दुश्मन’. फिल्म में संजय दत्त और काजोल लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में खास और डरावना किरदार निभाया था. जाने माने एक्टर आशुतोष राणा ने, जिन्होंने फिल्म में विलेन गोकुल का रोल निभाया था. अपनी खौफनाक एक्टिंग से दर्शकों में दहशत पैदा कर दी थी. ‘दुश्मन’ में आशुतोष राणा का किरदार इतना खौफनाक था कि लोग इसे आदमखोर से तुलना करने लगे थे. इसी फिल्म ने आशुतोष राणा के करियर को नई दिशा दी थी.

फिल्म ने जीता था फैंस का दिल

दर्दनाक कहानी और खौफनाक विलेन ने उड़ा दी थी नींद

फिल्म में संजय दत्त ने एक दिव्यांग लड़के का रोल निभाया था. जिन्हें बाद में काजोल से प्यार हो जाता है. फिल्म में काजोल ने डबल रोल निभाया था. एक बड़ी बहन सोनिया और दूसरी नैना सहगल का. दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त होती है और एक ही कॉलेज में पढ़ती है. आशुतोष यानी गोकुल बेरहमी से काजोल की बहन का बलात्कार कर उसका कत्ल कर देता है. वो भी इस तरह की देखने वालों की रूह कांप उठती है. काजोल अपनी बहन का बदला लेने के लिए संजय दत्त से मिलती है.

बता दें कि फिल्म का क्लाइमेक्स यही है कि काजोल और उनके दिव्यांग बॉयफ्रेंड यानी संजय दत्त मिलकर इस दहशहतकारी विलेन गोकुल का खातमा करते हैं. फिल्म का एक गाना चिट्ठी ना को संदेश तो इतना दर्दनाक है कि थिएटर में बैठा हर शख्स इस गाने पर रोया था. आज भी जब किसी विलेन का जिक्र होता है तो गोकुल का नाम जरूर आता है.

homeentertainment

26 साल पुरानी फिल्म, 145 मिनट की कहानी ने उड़ा दी थी रातों की नींद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments