Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबिहार28 दिनों बाद श्रावणी मेला का आयोजन: बड़ी, छोटी गाड़ियों के...

28 दिनों बाद श्रावणी मेला का आयोजन: बड़ी, छोटी गाड़ियों के लिए बनाए जाएंगे वैकल्पिक रास्ते, जगह-जगह लगाए जाएंगे सीसीटीवी – Bhagalpur News


श्रावणी मेला 2025 की शुरुआत में अब केवल 28 दिन बचे हैं। मेले को लेकर सुल्तानगंज में तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, अब तक गंगा घाटों पर अभी तक बैरिकेडिंग तक नहीं की गई है। न तो कमरिया पथ पर बालू का छिड़काव हुआ है और न ही पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए

.

बुधवार को भी अधिकारियों की टीम सुल्तानगंज पहुंची और गंगा घाट समेत प्रस्तावित पार्किंग स्थल का जायजा लिया। हर साल लाखों कांवरिया यहां से गंगाजल लेकर देवघर की यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन इस बार हालात बता रहे हैं कि कांवरियों को समुचित सुविधा मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

अधिकारियों को निर्देशित करते DCC

DDC और सिटी एसपी ने निरीक्षण के दौरान दिए दिशा-निर्देश

बुधवार को भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने अजगैबीनाथ मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए, लेकिन इन निर्देशों का क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाया है। DDC प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सभी घाटों की मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, घाटों की सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैरिकेडिंग, निगरानी कैमरे, दिशा संकेतक, नियंत्रण कक्ष, महिला सुरक्षा बल की तैनाती, वॉच टावर और स्वयंसेवकों की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पार्किंग स्थलों पर संकेतक बोर्ड, पेयजल और शौचालय की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ेदान, चलित शौचालय और सेनिटेशन की पुख्ता व्यवस्था हो।

स्वास्थ्य विभाग अस्थायी हॉस्पिटल भी बनाएगा।

स्वास्थ्य विभाग अस्थायी हॉस्पिटल भी बनाएगा।

सिटी एसपी बोले- ट्रैफिक के लिए तैयार किया जा रहा प्लान

स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती रहेगी, श्रावणी मेला एक महत्त्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करे। और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।”सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा, वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक योजना तैयार की जा रही है। इसमें वन-वे मार्ग और वैकल्पिक रूट शामिल होंगे।

बड़े और छोटे वाहनों के लिए बनाया जाएगा वैकल्पिक मार्ग

श्रावणी मेला के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। ऐसे में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इसको लेकर जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किए करेगी, साथी छोटे वाहनों के लिए भी रूट निर्धारित होगा, व्यस्त चौक चौराहे पर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। DDC प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पिछले बार जो खामियां रही उन्हें इस बार सबक के साथ पूरा कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments