Friday, April 10, 2026
Homeराज्यराजस्तान29 मई से बारिश की संभावना: गर्मी से मिलेगी राहत, जालोर...

29 मई से बारिश की संभावना: गर्मी से मिलेगी राहत, जालोर में नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज, दोपहर में सड़के सूनी नजर आई – Jalore News


अस्पताल चौराहा से गर्मी के बीच से गुजरते हुए वाहन चालक

शहर समेत जिले भर में आग बरसाने वाली गर्मी पड़ रही हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 42.3 डिग्री व रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे अब दिन के साथ रात में गर्मी व उमस सता रही हैं। वही मौसम विभाग ने 28-29 मई से जालोर समेत जोधपुर व बीकानेर स

.

जालोर में नौतपा के तीसरे दिन गर्मी व उमस बनी रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस दौरान जालोर में दोपहर को 12 बजे से शहर की मुख्य सड़कें सूनी नजर आने लगी है वही लोग जरूरी कार्य कर घरों व दफ्तरों में दुबक कर बैठे रहे। तथा मजदूर दोपहर में 1 से 3 बजे तक काम को छोड़ कर पेड़ो की छाया में बैठे नजर आए।

गर्मी व हीट वेव को देखते हुए मुख्य चौराहा पर नगर परिषद के द्वारा टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई हैं।

वही जालोर में इस सीजन का अधिकतम तापमान 25 मई को 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि उसके बाद से लगातार दिन व रात के तापमान गिरावट हुई। 26 मई को 42.7 डिग्री व मंगलवार को दिन का तापमान 42.3 डिग्री व रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। लेकिन लू के चलते देर रात तक गर्मी व लू से आमजन को कूलर प पंखों के आगे भी राहत नहीं मिल रही हैं। वही बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे हालांकि 9 बजे बाद फिर तेज धूप खिलने के साथ गर्मी व उसम शुरू हुई।

मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया तथा आज शाम से जोधपुर व बीकानेर संभाग के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने तथा 29 मई से 2 जून तक जालोर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments