Sunday, October 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश3 दिन गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे योगी, आज निशा पूजा: कल...

3 दिन गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे योगी, आज निशा पूजा: कल कन्या पूजन, मंगलवार को निकालेंगे शोभायात्रा – Gorakhpur News




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। नवरात्र की अष्टमी से दशहरे तक वह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार शाम को निशा पूजा और हवन करेंगे। सोमवार को सुबह 11 बजे कन्या पूजन होगा। इस दौरान सीएम नौ कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाएंगे और उन्हें भोजन कराएंगे। इसके बाद दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान बटुक पूजन भी होगा। मंगलवार को दशहरे पर योगी गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली विजयादशमी शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर और रामलीला मैदान तक जाएगी। रविवार को निशा पूजा, सोमवार को कन्या पूजन नवरात्र की शुरुआत में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना की गई थी। इसके बाद नियमित पूजा मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ करा रहे हैं। रविवार से विजयादशमी तक योगी आदित्यनाथ खुद विशेष पूजा और अनुष्ठान में शामिल होंगे। रविवार शाम को अष्टमी के अवसर पर वह निशा पूजा और हवन करेंगे। इसके अगले दिन सोमवार को सुबह 11 बजे कन्या पूजन होगा। इसमें नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप मानकर पूजा जाएगा। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही और अक्षत से तिलक लगाया जाएगा। भोजन कराने के बाद दक्षिणा और उपहार दिए जाएंगे। शोभायात्रा में शामिल होंगे सभी वर्गों के लोग मंगलवार शाम को गोरखनाथ मंदिर से विजयादशमी शोभायात्रा निकलेगी। गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। तुरही, नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ यात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां वह भगवान शिव की पूजा करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां योगी रामलीला में भगवान राम का राजतिलक करेंगे। साथ ही राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा कर आरती उतारेंगे। दशहरे पर गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक तिलकोत्सव भी होगा, जिसमें योगी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। गोरखनाथ मंदिर की विजयादशमी शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। मुस्लिम और बुनकर समाज के लोग भी इसका स्वागत करते हैं। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा के मुताबिक, उनका परिवार तीन पीढ़ियों से शोभायात्रा का स्वागत करता आ रहा है। दशहरे पर मंदिर में भोज भी होगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments