Sunday, October 18, 2026
Homeराज्यबिहारकॉर्न फ्लेक्स-मौली, गरम मसाले से बनी मां की प्रतिमा: तोते और...

कॉर्न फ्लेक्स-मौली, गरम मसाले से बनी मां की प्रतिमा: तोते और रंग-बिरंगे पक्षियों से सजावट, 120 फीट का रॉयल पैलेस; बिहार में अलग-अलग थीम पर पंडाल – Patna News




सप्तमी को मां दुर्गा का पट खुलना के बाद पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पूरे बिहार में अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए गए हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। गली-मोहल्ले को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं। पटना में श्रद्धालुओं को काॅर्न फ्लेक्स, सोलह श्रृंगार, मौली और गरम मसाला से बनी माता की अनोखी प्रतिमा देखने को मिले। पटना सिटी के काजीबाग महावीर मंदिर गली में जंगल थीम पर पंडाल बनाया गया है। यहां पर असली पक्षियां पंडाल की शोभा बढ़ा रही है। तोता, रंग-बिरंगे पक्षी पिंजरे में टांगे गए हैं, जिनके चहचहाहट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वहीं, महावीर मंदिर में 3D डिजाइन में पांडाल तैयार किया गया है। इसके साथ ही पुनाईचक में यूरोप के रॉयल पैलेस के तर्ज पर 120 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। माता के प्रतिमा के साथ ही आसपास 22 शेरों के चेहरों को बनाया गया है। माता को विकराल रूप में दिखाया गया है। वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लियर करें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments