Last Updated:
फातिमा सना शेख ने 4 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और टीवी, साइड रोल्स से होकर उन्होंने लीड किरदार हासिल किए. एक्ट्रेस ने ‘चाची 420′ में कमल हासन की बेटी का किरदार अदा किया था. फातिमा सना शेख को आमिर खान की दंगल से पहचान मिली. एक्ट्रेस की फिल्म ने दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बचपन से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं, इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही वो सब देख लिया, जिसे आमतौर पर एक बच्चे को देखने या समझने की जरूरत नहीं होती. शुरुआती अनुभवों ने उन्हें वक्त से पहले परिपक्व बना दिया, लेकिन इसके बावजूद उनकी मासूमियत आज भी बरकरार है. फातिमा ने महज चार साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. टेलीविजन से सफर शुरू करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. हालांकि, बचपन में शूटिंग सेट पर काम करना उनके लिए आसान नहीं रहा. 11 जनवरी को फातिमा अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं.
‘दंगल’ से बॉलीवुड में बतौर लीड पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख बचपन में ही कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी थीं. साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चाची 420’ में उन्होंने कमल हासन और तब्बू के साथ काम किया था, जिसमें वह कमल हासन की बेटी के किरदार में नजर आई थीं. फातिमा ने एक इंटरव्यू में इस अनुभव को याद करते हुए बताया था कि उस उम्र में बच्चों को एक्टिंग की बारीकियों की ज्यादा समझ नहीं होती. जो कहा जाता है, बच्चे अपने मन के हिसाब से करने की कोशिश करते हैं.
बचपन में सेट पर पड़ी थी डांट
उन्होंने बताया कि ‘चाची 420’ के एक सीन में उन्हें रोने के लिए कहा गया था. शुरुआत में उन्होंने नकली रोना किया और सिर्फ चेहरे के हाव-भाव बनाए, लेकिन सीन को और प्रभावी बनाना था. तभी सेट पर किसी ने उन्हें जोर से डांट दिया, जिससे वह सच में रो पड़ीं. इसके बाद उनसे कहा गया कि अब बिल्कुल ऐसे ही रोना चाहिए था.
View this post on Instagram

