Sunday, September 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश404 - Page not found - Dainik Bhaskar

404 – Page not found – Dainik Bhaskar




गोरखपुर की आरपीएफ की नारकोटिक्स टास्क टीम ने ट्रेन में अवैध शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने युवक के पास से अंग्रेजी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। बरामद शराब की कुल कीमत 6,050 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी संख्या 14674 में की गई कार्रवाई 5 सितंबर को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ के निर्देशन में नारकोटिक्स टास्क टीम ने यह कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना कर रहे थे। टीम को ट्रेन में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने गाड़ी संख्या 14674 की जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रेन के कोच संख्या B-1 में बर्थ नंबर 10 पर यात्रा कर रहे एक युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरपुर का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के दुबहा गाँव के मुकुंद कुमार सिंह रूप में हुई है। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। टीम ने उसे करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया। चार ब्रांड की आठ बोतलें बरामद आरपीएफ के अनुसार, युवक के पास से कुल आठ बोतल शराब मिली। इनमें दो बोतल रॉयल स्टैग 750 एमएल, दो बोतल ऑफिसर्स च्वाइस 750 एमएल, दो बोतल आइकोनिक व्हाइट 750 एमएल और दो बोतल ग्रैंड अफेयर 750 एमएल शामिल हैं। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 6,050 रुपये बताई गई है। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज शराब बरामद होने के बाद आरोपी मुकुंद कुमार सिंह के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, जीआरपी गोरखपुर द्वारा की जा रही है। नारकोटिक्स टास्क टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में नारकोटिक्स टास्क टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना के साथ सहायक उप निरीक्षक रामानन्द यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव, दुर्गेश प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, अमरनाथ, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, रामहरि यादव और अरविंद सिंह यादव शामिल रहे। सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर से सहायक उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव और जीआरपी गोरखपुर से कांस्टेबल मुन्ना यादव भी कार्रवाई में शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments