Sunday, June 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजी49वें AGM में AI का बोलबाला, Jio ने लॉन्च किया TeleFrame, घर...

49वें AGM में AI का बोलबाला, Jio ने लॉन्च किया TeleFrame, घर को बनाएगा स्मार्ट होम


Reliance के 49वें AGM में AI का दबदबा रहा है। रिलायंस जियो ने AI से लैस कई सर्विसेस लॉन्च की है। साथ ही, Jio TeleFrame की घोषणा की है। यह एक वॉइस-फर्स्ट एजेंटिक AI है, जो आपके घर को स्मार्ट होम बना देगा। यह आपकी डेली रूटीन से लेकर हर एक्टिविटी का ख्याल रखेगा। यही नहीं, कंपनी ने Jio Call Agent की भी घोषणा की है। जियो का यह नया Teleframe क्या और कैसे काम करेगा? नीचे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Jio TeleFrame

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 49वें AGM में कंपनी ने एआई बेस्ड डिवाइस Jio TeleFrame की घोषणा की है। यह एक AI ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो आपके घर को स्मार्ट होम बना देगा। यह एआई ऑरेटिंग सिस्टम आपके डेली रूटीन पर बेस्ड है। यह आपके डेली की एक्टिविटीज का ख्यार रखेगा। साथ ही, घर आने वाले गेस्ट को भी पहचानेगा। यही नहीं, इसके जरिए आप एंटरटनेमेंट, शॉपिंग आदि की सलाह ले सकेंगे और यह कनेक्टेड होम ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम करेगा।

Image Source : JIOJio TeleFrame

TeleFrame आपके परिवार के हर सदस्य के रूटीन को मॉनिटर करेगा। यह एक वॉइस फर्स्ट एजेंटिक एआई है। इसमें आपको कोई भी कमांड देने की जरूरत नहीं होगा। यह पूरे घर से स्मार्ट डिवाइस और आपकी डेली रूटीन को अपने आप कंट्रोल करेगा। यह सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

AI Voice

TeleFrame OS के अलावा Jio ने Native AI Voice कॉल एजेंट की घोषणा की है। यह आपके फोन पर आने वाले कॉल को ट्रांसक्राइब कर सकता है। इसके अलावा कॉल पर की गई बातों को समराइज करके टेक्स्ट फॉर्म में बदल देगा। यही नहीं, इस एआई वॉइस एजेंट के जरिए आप फूड ऑर्डर, कैब बुकिंग, टेबल बुकिंग जैसे काम भी कर सकेंगे। यह एजेंट Jio नेटवर्क पर काम करेगा और ‘Hey Jio’ बोलते ही आपके लिए सभी काम करने लगेगा।

My Jio AI

Jio ने इसके अलावा MyJio ऐप में भी AI फीचर जोड़ा है। कंपनी ने इस ऐप को पर्सनल AI एडवाइजर बना दिया है, जिसके जरिए आप जियो की सर्विस से जुड़े सवाल कर सकेंगे। यह नहीं, यह आपके डेटा यूसेज के बारे में अलर्ट भी जारी करेगा। माई जियो ऐप के जरिए सेल्फ KYC जैसे काम भी करेगा। इससे यूजर्स को My Jio ऐप यूज करने का नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

यह भी पढ़ें – BSNL लाया 30 दिन वाला वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहुत कुछ 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments