डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में SIR के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 बूथ लेवल अधिकारियों और 5 बीएलओ सुपरवाइजर्स को सम्मानित किया गया।
डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 5 बीएलओ सुपरवाइजर्स को सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों ने परिगणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलत
.
यह सम्मान समारोह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ) कार्यालय, डीडवाना में आयोजित किया गया। ईआरओ विकास मोहन भाटी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एईआरओ) ओमप्रकाश मेष ने सभी चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
ईआरओ भाटी ने अपने संबोधन में बीएलओ की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूर्ण समर्पण के साथ समय पर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों की सराहना की।
इस अवसर पर रघुवीरसिंह शेखावत, टंवरसिंह, मोहम्मद आरिफ, अशोक कुमार, दशरथ सिंह, धनेश कुमार और मुकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।यह सम्मान समारोह चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारु और पारदर्शी बनाने की दिशा में बीएलओ के महत्वपूर्ण योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

