Wednesday, June 25, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेश7 बार कराई अंडरआर्म्स से लेकर प्राइवेट पार्ट की सर्जरी: 49...

7 बार कराई अंडरआर्म्स से लेकर प्राइवेट पार्ट की सर्जरी: 49 की उम्र में 29 की दिखना चाहती है लोला, सेक्स रैकेट में उज्बेकिस्तान की लड़कियां – Lucknow News


सेक्स रैकेट की सरगना लोला कायूमोवा हमेशा जवान दिखना चाहती है। इसके लिए उसने 7 बार चेहरे, लिप्स, अंडर आर्म्स और प्राइवेट पार्ट की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। ताकि वो 49 की उम्र में 29 साल की दिखे। सभी सर्जरी डॉ. विवेक गुप्ता के अहिमामऊ स्थित मिनर्वा क्ल

.

लखनऊ के ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट से 21 जून को उसके रैकेट की 2 युवतियां गिरफ्तार हुई हैं। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। दैनिक भास्कर टीम ने रैकेट के बारे में पड़ताल की। ओमेक्स अपार्टमेंट, मिनर्वा क्लिनिक पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अफसरों से बातचीत की तो रैकेट की परतें खुलीं। पता चला कि रैकेट की जड़ें लखनऊ–दिल्ली ही नहीं उज्बेकिस्तान और थाईलैंड तक फैली हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

लोला के कथित पति त्रिजिन का फरवरी में बर्थडे मनाया गया था। फोटो में बाएं से दूसरे नंबर पर त्रिजिन है। उसके ठीक दाएं (लाल शर्ट में) लोला है।

पहले जानिए कैसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़?

ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। इस पर 21 जून की रात सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-527 में छापा मारा। जहां से उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया।

दोनों अवैध रूप से यहां रह रही थीं। पुलिस की जांच में आया कि फ्लैट डाॅ. विवेक गुप्ता का है। उज्बेकिस्तान की लोला इन दोनों युवतियों को भारत लाकर अपने रैकेट में शामिल किया था। उसका कथित पति त्रिजिन भी रैकेट में शामिल है। लोला, डॉ. विवेक गुप्ता और त्रिजिन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में होटल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके कुछ हिस्से में संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं।

ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में होटल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके कुछ हिस्से में संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं।

अब जानिए कैसे काम करता है सेक्स रैकेट?

लखनऊ में ठिकाना, दिल्ली तक सर्विस

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लोला ने भारत आने के लिए सितंबर 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। उज्बेकिस्तान से सीधे भारत नहीं आई थी। वो नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। शुरू में उसने दिल्ली–एनसीआर में ठिकाना बनाया। वहां के एजेंटों के माध्यम से सेक्स रैकेट से जुड़ गई।

वहां पर उसकी केरल के वरेनम निवासी कथित पत्रकार त्रिजिन से जान–पहचान हुई। 2014 में लखनऊ आ गई। त्रिजिन की मदद से स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। ग्राहक बनाने के बाद फ्रीलांसर के रूप में सेक्स का सर्विस देने लगी। त्रिजिन के साथ लिव इन में ओमेक्स आर–वन के फ्लैट नंबर 104 में रहने लगी। धीरे–धीरे उसने खुद का सेक्स रैकेट बना लिया।

यह उज्बेकिस्तानी लोला का पासपोर्ट है। लखनऊ में कथित पत्रकार त्रिजिन के साथ लिव-इन में रहकर उज्बेकिस्तानी लड़कियों से स्पा चलवाती है।

यह उज्बेकिस्तानी लोला का पासपोर्ट है। लखनऊ में कथित पत्रकार त्रिजिन के साथ लिव-इन में रहकर उज्बेकिस्तानी लड़कियों से स्पा चलवाती है।

विदेशी लड़कियों के मार्केट को समझा

दिल्ली–एनसीआर और लखनऊ में सेक्स रैकेट में काम करने के दौरान लोला को समझ में आ गया कि भारत में विदेशी लड़कियों की बहुत अधिक डिमांड है। इसे उसने अपना एसओपी बनाया। उज्बेकिस्तान की युवतियों से संपर्क किया। उन्हें भारत में अच्छा पैसा कमवाने की लालच दी।

उन्हें यहां बुलाकर अपने सेक्स रैकेट में शामिल कर लिया। उसका सेक्स रैकेट लखनऊ से दिल्ली तक चलता है। लड़िकयों को लखनऊ और दिल्ली-एनसीआर के स्पा सेंटर, होटल, फ्लैट में भेजती है।

थाईलैंड में डॉ. विवेक से मिली थी लोला

पुलिस की जांच में आया कि लोला और डाॅ. विवेक की थाईलैंड में मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों लखनऊ में भी मिलने–जुलने लगे। डॉ. विवेक भी रैकेट के सक्रिय सदस्य बन गया। वो रैकेट से जुड़ी लड़कियों का प्लास्टिक सर्जरी करने लगा, ताकि लड़कियों का लुक रशियन लगे। लड़कियां जवान दिखें। लोला खुद को जवान दिखाना चाहती है। इसके लिए उसने डॉ. विवेक गुप्ता से 7 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई।

डॉ. विवेक गुप्ता इसी अस्पताल में लड़कियों की प्लास्टिक सर्जरी करता था।

डॉ. विवेक गुप्ता इसी अस्पताल में लड़कियों की प्लास्टिक सर्जरी करता था।

लखनऊ के पते पर आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया

लोला का वीजा 2023 में एक्सपायर हो गया तो उसने त्रिजिन की साठगांठ से खुद को प्रवासी भारतीय (NRI) साबित करने की कोशिश की। त्रिजिन को पति बताने लगी। लखनऊ के पते पर अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया। उसमें पिता का नाम जनक प्रताप सिंह लिखवाया है। एड्रेस बी-104 ओमैक्स आर-1, ऑर्चिड-बी लिखा हुआ है।

लोला ने खुद को एनआरआई बताकर यह सब डॉक्यूमेंट बनवाए हैं। लोला का डीएल नंबर UP 32 20250015761 है। जो 11 जून 2025 को जारी हुआ। जिसकी वैधता 10 जून 2035 तक है।

लोला ने ओमैक्स अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट के पैसे से कमाए गए पैसों से फ्लैट खरीदे हैं।

लोला ने ओमैक्स अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट के पैसे से कमाए गए पैसों से फ्लैट खरीदे हैं।

सेक्स रैकेट से पैसा कमाने पर खरीदा फ्लैट

सेक्स रैकेट से जुड़ी लड़कियों से लोला कमीशन लेती थी। इससे उसने मोटी कमाई की है। उसी पैसे से ओमेक्स आर–वन में फ्लैट नंबर–1103 खरीद लिया है। उसमें सेक्स रैकेट चलाने लगी। अपार्टमेंट के गार्ड और अन्य लोग उसे एनआरआई समझते हैं। वह खुद को NRI के रूप में प्रस्तुत भी करती है।

डॉक्टर और त्रिजिन की तलाश में पुलिस टीम लगी

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, त्रिजिन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसकी तलाश में एक टीम लगी है। डॉ. विवेके गुप्ता के विदेशी महिलाओं से संबंध के विषय में एक टीम पड़ताल कर रही है। डॉक्टर के बाहर होने की बात कही जा रही है। लोला के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। संबंधित एजेंसियां काम कर रही है। नियमानुसार तीनों विदेशी महिलाओं पर कार्रवाई होगी।

डॉ. विवेक गुप्ता।

डॉ. विवेक गुप्ता।

अब जानिए आगे क्या कार्रवाई करेगी पुलिस?

होलिडा और नीलोफर डिपोट होंगी

21 जून को पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर के डिपार्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 23 जून को एलआईयू कार्यालय में बयान दर्ज किया गया है। दोनों से कई चरणों में सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। उनसे जुड़ी अन्य उज्बेकिस्तान की युवतियां के विषय में भी पूछताछ की जा रही है।

डॉक्टर के कर्मचारियों पर पुलिस की नजर

उज्बेकिस्तान की महिलाओं होलिडा और नीलोफर की प्लास्टिक सर्जरी कर चेहरा बदलने वाले पत्रकारपुरम निवासी डॉ. विवेक गुप्ता 23 जून को भी क्लिनिक पर नहीं पहुंचा। उसके कर्मचारियों का कहना है कि वो पारिवारिक काम से बाहर गया है। छापा पड़ने के बाद से ही डॉक्टर क्लिनिक पर बैठ नहीं रहा है। वहीं, कर्मचारी भी नए मरीज को पूरी पूछताछ के बाद ही इंटरटेन कर रहे हैं।

———————-

संबंधित खबरें भी पढ़िए…

रशियन लुक के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी:लखनऊ का डॉक्टर थाईलैंड से लाया, स्पा सेंटर को भेजीं विदेशी लड़कियां

लखनऊ का पॉश इलाके के एक अपार्टमेंट से 21 जून को उज्बेकिस्तान की 2 युवतियां पकड़ी गईं। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थीं। दोनों ने रशियन लुक के लिए लखनऊ के डॉ. विवेक गुप्ता से चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी…पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments