Sunday, April 12, 2026
Homeबॉलीवुड70 साल की रेखा ने जब 19 साल छोटे स्टार के होंठों...

70 साल की रेखा ने जब 19 साल छोटे स्टार के होंठों पर किया Kiss, बाद में बनी उसी की रील मां और फिर दादी


Last Updated:

क्या आप जानते हैं कि एक बार रेखा ने गलती से एक स्टार किड के होठों पर किस कर लिया था? और वो स्टार किड आज के दौर का सुपरस्टार है जिसके साथ रेखा फिल्में भी दे चुकी हैं.

हाइलाइट्स

  • 1970 के दशक की खूबसूरत हीरोइन हैं रेखा
  • अभिनेत्रियों ने अपने दौर में निभाए चुनौतीपूर्ण किरदार
  • अब फिल्मों में मां का रोल निभाते नजर आती हैं

नई दिल्लीः बॉलीवुड में 1970 के दशक में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां थीं. वो दशक शर्मिला टैगोर, राखी गुलजार, मुमताज से लेकर जीनत अमान, जया बच्चन और कई अन्य, यह दौर इन खूबसूरत महिलाओं का था जिन्होंने कई हिट फिल्में दीं. उनमें से एक रेखा भी थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रेखा उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने से कभी पीछे नहीं हटीं. अपने पूरे करियर में रेखा ने कई सुपरहिट फिल्में दीं. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब रेखा ने गलती से एक स्टार किड को किस कर लिया था.

जब निर्माता का बेटे को रेखा ने किया किस
जी हां, आपने सही पढ़ा! रेखा अपनी फिल्मों के चुनाव, कुछ बोल्ड सीन और दमदार अभिनय के लिए सुर्खियों में रहीं. क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रेखा ने गलती से एक स्टार किड के होठों पर किस कर लिया था? जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, हम जिस घटना पर चर्चा करने जा रहे हैं, वो किसी फिल्म के सेट की नहीं बल्कि असल जिंदगी की है.

वायरल हुई थी दोनों की तस्वीर
यह घटना तब हुई जब रेखा एक अवॉर्ड शो में शामिल होने गई थीं, जहां उनकी मुलाकात राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन से हुई. रेखा ने प्यार से ऋतिक को गले लगाया और स्टार किड के गाल पर किस करने का इरादा किया. हालांकि, तस्वीर के एंगल से ऐसा लग रहा था कि यह लिपलॉक है. जैसे ही यह तस्वीर ली गई, यह वायरल हो गई और दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही. रेखा और ऋतिक ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें कोई मिल गया भी शामिल है. फिल्म में रेखा ने ऋतिक की मां की भूमिका निभाई थी, जबकि कृष में वो उनकी दादी की भूमिका में नजर आई थीं.

authorimg

Mohani Giri

मैं मोहनी गिरी न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट टीम (रिजनल सिनेमा) से जुड़ी हूं. इससे पहले नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं. अपने 7 साल से ज्यादा करिएर में में मैंने कई क्षेत्रों …और पढ़ें

मैं मोहनी गिरी न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट टीम (रिजनल सिनेमा) से जुड़ी हूं. इससे पहले नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं. अपने 7 साल से ज्यादा करिएर में में मैंने कई क्षेत्रों … और पढ़ें

homeentertainment

रेखा ने जब 19 साल छोटे स्टार के होंठों पर किया Kiss, फिर बनी उसी की ‘मां’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments