सड़क निर्माण कर्य के दौरान ली गई तस्वीर।
मधुबनी में रांटी चौक से राजनगर रेलवे गुमटी तक जाने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
.
संवेदक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सड़क 5.5 मीटर (18 फीट) चौड़ी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सड़क बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे लोगों को यात्रा में आसानी होगी।
यह सड़क मधुबनी से राजनगर, बाबूबरही और खुटौना के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन मानी जाती है। यह भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क को पार करते हुए राजनगर नरकटिया रेलवे गुमटी तक जाएगी, जिससे मधुबनी से इन स्थानों तक पहुंचने का रास्ता छोटा हो जाएगा।
इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य प्रमंडल, मधुबनी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

