Tuesday, November 3, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज के 8 इलाकों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: 11...

किशनगंज के 8 इलाकों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: 11 केवी तार बदलने का होगा काम, जरूरी काम पहले निपटाने की अपील – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज शहर के महाबीर मार्ग में बुधवार, 4 नवंबर को 11 केवी बिजली के तार बदले जाएंगे। इसको लेकर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शहर के आठ इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। इन 8 इलाकों में बाधित रहेगी बिजली बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले इलाकों में महाबीर मार्ग, लक्ष्मी होटल, धर्मशाला रोड, दही पट्टी, भारत नर्सिंग, तेली बस्ती, प्याज पट्टी रोड और गुरुद्वारा रोड शामिल हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील विभाग के अनुसार, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से 11 केवी तार बदलने का काम किया जाएगा। निर्धारित समय में काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं से बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है। साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज रखने की सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments