Wednesday, June 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजी7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ REDMAGIC गेमिंग फोन

7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ REDMAGIC गेमिंग फोन


REDMAGIC ने अपना दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। रेडमैजिक का यह फोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है। हाल ही में इस फोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। रेडमैजिक का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए REDMAGIC 10S Pro का अपग्रेड है। फोन में एआई इंटिग्रेशन के लिए दमदार चिपसेट, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

REDMAGIC 11S Pro की कीमत

चीनी ब्रांड ने अपने इस गेमिंग फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 849 डॉलर यानी लगभग 81,245 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 949 डॉलर यानी लगभग 90,815 रुपये है। इस गेमिंग फोन को 10 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

REDMAGIC 11S Pro के फीचर्स

इस फोन में 6.85 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें BOE का डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 960Hz टच सैम्पलिंग रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

RedMagic 11S Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.85 इंच, 1.5K OLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 512GB
कैमरा 50MP + 50MP, 16MP
बैटरी 7500mAh, 80W
OS Android 16

फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

इस गेमिंग फोन में 7,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – WhatsApp Plus सर्विस हुई लॉन्च, क्या मैसेज और कॉलिंग के लिए देने होंगे पैसे?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments