नीमच जिले में दो फरार वारंटी पकड़ाए हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। बघाना में खेरमालिया निवासी सरपंच विक्रम सिंह सोंधिया राजपूत और उसके भाई बंटी उर्फ रविंद्र सिंह सोंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
.
ये दोनों भाई जावद थाने में वर्ष 2016 में दर्ज एक 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले (अपराध क्रमांक 342/2016, धारा 8/15, 29) में फरार चल रहे थे। वे एनडीपीएस न्यायालय जावद की एसटी 27/2017 के भी स्थायी वारंटी थे।
बामनवड़ी गांव का सरपंच विक्रम सिंह अपनी फरारी के दौरान खुलेआम घूमकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। वह बघाना थाने में दर्ज रंगदारी और अन्य संबंधित धाराओं के एक अन्य अपराध में भी वांछित था।
एथेनॉल फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ की थी
फरारी के दौरान, विक्रम सिंह ने अपनी जेसीबी मशीन लगाने के विवाद को लेकर ओसवाल एथेनॉल फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। उसने फैक्ट्री के कार्यालय के कांच तोड़े, कैंटीन में हफ्ता मांगा और फ्रिज सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया था।
इस घटना के बाद फैक्ट्री संचालक अनिल नाहटा की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम को न्यायालय में पेश कर दिया है।

