Friday, June 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजी8000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 10000mAh बैटरी वाला फोन, नई...

8000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 10000mAh बैटरी वाला फोन, नई सेल में ऑफर्स की बारिश


Realme Narzo Power की कीमत में भारी कटौती की गई है। रियलमी का 10,001mAh बैटरी वाला यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हुई Realme Days Sale में दमदार बैटरी वाला यह फोन 8,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी Realme के कई और नए लॉन्च हुए फोन पर भी दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Realme Narzo Power पर ऑफर

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। यह फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में मिल रहा है। Realme Days Sale में यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की MRP 35,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में फोन को 8,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है।

12 जून से 16 जून के बीच चलने वाले इस सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी फोन की खरीद पर कूपन और कैशबैक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। रियलमी का 10,001mAh बैटरी वाला यह मिड बजट फोन इस साल लॉन्च हुआ है।

Realme Narzo Power के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।










Realme Narzo Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP OIS + 8MP, 16MP
बैटरी 10,001mAh. 80W
OS Android 16, Realme UI

चीनी ब्रांड के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 10,001mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में IP66, IP68, IP69 रेटिंग मिलती है, जो फोन को पानी में गिरने या धूल-मिट्टी से बचाता है।

यह भी पढ़ें – WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस, बीटा अपडेट में दिखे नए फीचर्स

डिस्क्लेमर – फोन की कीमत मौजूदा सेल में मिल रहे ऑफर के हिसाब से बताई गई है। इसमें उतार-चढ़ाव और बदलाव संभव है।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments