छिंदवाड़ा शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में छिंदवाड़ा ने तीन स्टार रेटिंग मिली है, यह पिछले साल एक स्टार थी। यह रैंकिंग 1 से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दी गई है। साथ ही देशभर में छिंदवाड़ा क
.
इस उपलब्धि को लेकर नगर निगम छिंदवाड़ा में उत्साह का माहौल है। निगम आयुक्त सीपी राय ने बताया कि यह रैंकिंग भले ही बहुत ऊंची न हो, लेकिन निगम की टीम द्वारा निरंतर किए गए प्रयासों और मेहनत का परिणाम है कि शहर ने यह स्थान प्राप्त किया है।
छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम का स्वछता रैकिंग में प्रदर्शन
4500 शहरों में हुआ मूल्यांकन स्वच्छता सर्वेक्षण के इस 9वें संस्करण में देशभर के 4500 से अधिक शहरों को शामिल किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा कराए गए इस सर्वे में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, निस्तारण सहित 10 मापदंडों और 54 इंडीकेटर्स पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।
आयुक्त सीपी राय ने कहा कि
शहरवासियों के सहयोग, निगम कर्मचारियों की मेहनत और स्वच्छता को लेकर टीम वर्क के चलते यह मुकाम हासिल हुआ है।

छिंदवाड़ा की यह रैंकिंग दर्शाती है कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। हालांकि अभी लंबा सफर बाकी है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में यह प्रगति सकारात्मक संकेत देती है। यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे तो आने वाले वर्षों में छिंदवाड़ा और बेहतर स्थान प्राप्त कर सकता है।

