सूरत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गिरफ्तार अजय भिंडी डेनिस का साला है और आंगड़िया ट्रांजैक्शन में उसकी मदद करता था।
सूरत साइबर क्राइम सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जामनगर निवासी अजय उर्फ गोपाल राजेशभाई भिंडी (उम्र 31) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों को शेयर मार्केट और मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगता था।
दुबई तक पहुंचाए जाते थे पैसे ठगी से मिले पैसे बैंक खातों और हवाला (आंगडिया) के जरिए दुबई तक पहुंचाए जाते थे। इसका खुलासा 21 जून को सूरत के प्रगति IT पार्क के ऑफिस पर छापामेरी के दौरान हुआ था। इसके बाद जांच टीम ने राजकोट के ‘स्काई ग्रोथ वेल्थ मैनेजमेंट’ पर भी कार्रवाई की थी।

जांच में सामने आया कि गिरोह ने 23 राज्यों में 171 लोगों से धोखाधड़ी की है।
निवेश के नाम पर करोड़ों ऐंठ रहे थे इन दफ्तरों से ऐसे दस्तावेज मिले जिनसे साफ हुआ कि यह गिरोह बिना लाइसेंस के काम कर रहा था और लोगों से अवैध रूप से निवेश के नाम पर करोड़ों ऐंठ रहा था। इस मामले में अभी तक चार सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार अजय भिंडी डेनिस का साला है और आंगड़िया ट्रांजैक्शन में उसकी मदद करता था।
देशभर में फैला जाल : 171 लोगों से धोखाधड़ी की जांच में सामने आया कि गिरोह ने 23 राज्यों में 171 लोगों से धोखाधड़ी की है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर कर्नाटक से 32, महाराष्ट्र से 21, तमिलनाडु व तेलंगाना से 13-13, गुजरात से 12 और अन्य राज्यों से भी शिकायतें दर्ज हुई हैं। अब तक गिरोह के बैंक खातों से ₹1438 करोड़ के लेन-देन के सबूत मिले हैं।

पुलिस को 40 नए बैंक खाते भी मिले हैं, जिनमें 1000 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ है।
1000 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ हवाला नेटवर्क से करीब ₹100 करोड़ दुबई भेजे जाने की बात भी सामने आई है। आरोपियों पर IPC-2023 की धाराएं 316(5), 319(2), 336(3) समेत IT एक्ट 66(D), प्राइज चिट और मनी सर्कुलेशन बैनिंग एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को 40 नए बैंक खाते भी मिले हैं, जिनमें 1000 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ है।
23 राज्यों में 171 शिकायतें दर्ज हो चुकी अब तक 40 नए बैंक अकाउंट मिले हैं। जिनमें 1000 करोड़ से अधिक के ट्रांजैक्शन हुए हैं। पहले जहां सिर्फ 26 शिकायतें थीं। अब देशभर के 23 राज्यों में 171 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अजय उर्फ गोपाल के रिमांड के दौरान इस गहरे फ्रॉड में शामिल अन्य लोगों की पहचान व जांच की जाएगी। -श्वेता डेनियल, एसीपी

कर्नाटक से 32, महाराष्ट्र से 21, तमिलनाडु व तेलंगाना से 13-13, गुजरात से 12 और अन्य राज्यों से भी शिकायतें दर्ज हुई हैं।
गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका 1. अजय उर्फ गोपाल भिंडी (जामनगर) – हवाला और अंगड़िया ट्रांजेक्शन में सहयोगी, गिरोह का अहम सदस्य। 2. हेमल उर्फ डेनिस धनक (राजकोट) – गिरोह का मास्टरमाइंड, पूर्व ICICI बैंक कर्मचारी। 3. जयसुख पटोलिया (सूरत) – बैंक खातों का प्रबंधन करता था। 4. यशकुमार पटोलिया (अमरोली) – पैसे ट्रांसफर और अंगड़िया सिस्टम संभालता था।