Last Updated:
Jamshedpur Famous Chiken & Pot Kaleji: जमशेदपुर के गणेश राव और उनके बेटे दीपक ने सिद्धघोड़ा इलाके में छोटी सी टेबल पर दुकान सजाकर स्वादिष्ट चिकन बेच रहे हैं. उनकी पोट कलेजी मशहूर काफी है और रोज़ ₹3000-₹4000 कमा…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- गणेश राव की दुकान पर रोज़ ₹3000-₹4000 की कमाई होती है
- सिद्धघोड़ा इलाके में गणेश राव की पोट कलेजी मशहूर है
- गणेश राव और दीपक की दुकान सिर्फ 4 घंटे चलती है
मां की बात ने बदला जीवन
गणेश राव अपने बेटे दीपक के साथ यह दुकान चला रहे हैं. वे पिछले 25 सालों से लोगों को अपने हाथ का ज़ायकेदार चिकन खिला रहे हैं. गणेश राव पहले किसी होटल में कारीगर थे. लेकिन जब उन्हें बार-बार छुट्टी नहीं मिलती थी और परिवार से दूर रहना पड़ता था, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न अपना कुछ शुरू किया जाए. उनकी मां की एक बात ने उन्हें रास्ता दिखाया “जब खाना बनाना आता है, तो दूसरों के लिए क्यों काम करते हो? अपना कुछ करो, स्वाद के पीछे लोग खुद आएंगे.”
स्वाद के दीवाने हैं लोग
एक ग्राहक पप्पू बताते हैं, “मैं अक्सर अपने बेटे के लिए यहीं से चिकन ले जाता हूं, क्योंकि इतना स्वाद घर में भी नहीं बनता.” वहीं विक्रम कहते हैं, “बारिश के मौसम में इनकी पोट कलेजी के साथ गरम रोटी खाने का जो मज़ा है, वो किसी होटल में नहीं.”
गणेश राव और दीपक की ये कहानी सिर्फ खाने के स्वाद की नहीं, बल्कि हिम्मत, मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल है. बिना किसी बड़ी दुकान के, सिर्फ एक छोटी सी टेबल से ये लोग रोज़ ₹3000 से ₹4000 तक कमा लेते हैं. वो भी सिर्फ 4 घंटे में! ये दिखाता है कि अगर आप में कुछ करने का जज़्बा हो, तो छोटे से काम से भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है.

