Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यदिल्लीअमेरिका ने 7 महीने में 1700 भारतीय निकाले: इनमें 1562 पुरुष...

अमेरिका ने 7 महीने में 1700 भारतीय निकाले: इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं; विदेश राज्य मंत्री बोले- बीते 5 साल में 5541 डिपोर्ट किए


  • Hindi News
  • National
  • US Indians Deportation Update; Kirti Vardhan Singh Kanimozhi | Lok Sabha

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 5 फरवरी की है। हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़े 104 भारतीयों को अमेरिका का मिलिट्री विमान अमृतसर छोड़ गया था।

अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में लिखित उत्तर में ये जानकारी दी।

उनका जवाब DMK सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय के सवाल पर आया, जिसमें पूछा गया था- क्या सरकार जनवरी 2025 से अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीय नागरिकों का डेटा रखती है?

सिंह ने कहा- बीत 5 साल (2020 से 2024) के बीच अमेरिका से कुल 5541 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इसी अवधि में ब्रिटेन से 311 भारतीयों को वापस भेजा गया है। यहां से 2025 में अबतक 131 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है।

उन्होंने कहा कि डिपोर्ट की वास्तविक संख्या में अंतर आ सकता है, क्योंकि कुछ मामलों में भारतीय नागरिकों के पास वैध यात्रा दस्तावेज होते हैं, फिर भी ब्रिटेन सरकार उन्हें सीधे डिपोर्ट कर देती है।

इसके अलावा अवैध भारतीय प्रवासियों को जारी किए गए आपातकालीन यात्रा दस्तावेज (ETD) का पूरा उपयोग नहीं हो पाता, क्योंकि वे कोर्ट में अपील करके अपने डिपोर्टेशन को टाल सकते हैं।

सिंह बोले- अमानवीय व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा- अमेरिका और अन्य देशों से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के साथ मानवीय व्यवहार हो इसके लिए भारत लगातार उनसे संपर्क में है। 5 फरवरी 2025 के बाद अब तक किसी डिपोर्ट फ्लाइट में यात्रियों के साथ अमानवीय व्यवहार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

उन्होंने कहा- अमेरिका में हथकड़ी पहनाए जाने, साथ ही महिलाओं-बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनाओं जैसे पगड़ी पहनने और खानपान की प्राथमिकताओं को लेकर भी औपचारिक तौर पर अमेरिकी प्रशासन से बात की गई है।

…………………..

अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आज का एक्सप्लेनर:महीनों जंगल, नदी, रेगिस्तान में चलते हैं, गोली और भूख से मरने का डर; इतनी मुसीबतें सहकर अमेरिका जाते क्यों हैं

5 फरवरी को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़े 104 भारतीयों को अमेरिका का मिलिट्री विमान अमृतसर छोड़ गया। इनमें से ज्यादातर लोग महीनों तक घने जंगल, बर्फीली नदी और तपते रेगिस्तान का मुश्किल सफर तय करके अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे। हर साल हजारों भारतीय लाखों रुपए खर्च कर अमेरिका जाने के लिए ये अवैध तरीका अपनाते हैं। पॉपुलर टर्म में इसे ‘डंकी रूट’ कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments