Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में 7 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप: 30 पदों के...

दरभंगा में 7 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप: 30 पदों के लिए होगा इंटरव्यू, 14,500 रुपए हर महीने मिलेगी सैलरी – Darbhanga News



दरभंगा में 7 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के पास), लहेरियासराय में जॉब कैंप लगेगा। कैंप Nava Bharath Fertilizers Ltd. की ओर से लगाया जा रहा है। जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। कैंप में Sales Representative के कुल 30 पदों पर भर्ती

.

चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में काम करना होगा। श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार, पटना की देखरेख में कैंप लगेगा।

जॉब कैंप से संबंधित जानकारियां

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास।

आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष।

वेतनमान: ₹14,500 प्रतिमाह सहित अन्य भत्ते।

जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं

इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर खुद या नियोजनालय के माध्यम से निबंधन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह से निःशुल्क है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments