Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारबांका में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या: शरीर पर 14 जगह...

बांका में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या: शरीर पर 14 जगह धारदार हथियार से वार के निशान, तीन संदिग्ध हिरासत में – Banka News


बांका में मंगलवार शाम 28 वर्षीय सिंटू उर्फ धन्ना मिश्र का खून से लथपथ शव मिली थी। शव अजय ठाकुर के खेत में पड़ा था, जिस पर धारदार हथियार से 14 जगह गहरे वार के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या अन्यत्र कर शव यहां फेंका गया। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र

.

भागलपुर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम बुलाकर जांच की जा रही है।

परिजनों में मातम, पुलिस मौके पर

मंगलवार को मवेशियों के लिए घास काटने गए किसानों ने शव देखा और गांव में सूचना दी। मृतक की मां कंचन देवी और छोटा भाई रौशन मिश्र मौके पर पहुंचे तो रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस टीम, थानाध्यक्ष मंटू कुमार, दारोगा सुभाष चंद्र मिश्र और मु. शहजाद बल के साथ मौके पर पहुंचे।

डॉग स्क्वॉड और एफएसएल कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, मृतक के गले, पेट और कई हिस्सों पर गहरे कट हैं, कपड़े फटे हैं, जिससे हाथापाई की संभावना है। भागलपुर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम बुलाई गई, जिसने खून के धब्बे और नमूने जुटाए।

शादी के बहाने बुलाकर हत्या का शक

मां का आरोप है कि घटना की शाम गांव के ही निक्की यादव समेत अन्य युवक धन्ना को उल्टानाथ महादेव मंदिर में शादी कराने के बहाने घर से ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पिता की पहले ही हो चुकी मौत

धन्ना अपने भाई के साथ तारापुर मोहनगंज दुर्गा स्थान के पास भांग की दुकान चलाता था। पिता नवल मिश्र की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी। दो साल पहले सड़क हादसे में एक पैर से लाचार हो गया था और अविवाहित था।

एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि, यह हत्या का मामला है। धारदार हथियार से वार कर युवक की जान ली गई और शव बहियार में फेंका गया। पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है, जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments