Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में भाजपा नेताओं के साथ लोगों ने निकाली रैली: तिरंगा...

गोपालगंज में भाजपा नेताओं के साथ लोगों ने निकाली रैली: तिरंगा यात्रा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम’ के लगे नारे – Gopalganj News



गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, शहर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान पुरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

.

तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगो द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह से देशभक्तिमय हो गया।

रैली की शुरुआत भाजपा कार्यालय से

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तहत हर घर पर तिरंगा फहराकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने उद्देश्य से भाजपा नेताओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं। रैली की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई और यह धीरे-धीरे विभिन्न मोहल्लों और मुख्य चौराहों से होती हुई आगे बढ़ी।

मंत्री, MLC सहित कई भाजपा नेता रैली में शामिल

रैली में शामिल राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम, MLC राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू जिला पार्षद अध्यक्ष सुबास सिंह के अलावा कई भाजपा नेताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। जो उनकी देशभक्ति को प्रदर्शित कर रहा था। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने रैली का जोरदार स्वागत किया।

माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रैली ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे घोष मोड़, कचहरी रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, और पुरानी चौक का भ्रमण किया। और नगर थाना के पास स्थित शहीद भगत से के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

नेताओं ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को और अधिक गारिमामय बनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को व्यक्त करने का एक सुनहरा अवसर है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments