लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्वतंत्रता दिवस पर केनरा बैंक ने मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। बैंक की विद्या ज्योति योजना के तहत छह छात्राओं को उनके स्कूल में सम्मान मिला।
केनरा बैंक, मोहनलालगंज शाखा के प्रबंधक अंकित कुमार ने बताया कि बेसिक विद्यालय बिंदौवा और नवजीवन इंटर कॉलेज की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। कक्षा 5 की दिव्यांशी, कक्षा 6 की सावनी और कक्षा 7 की वंदना को तीन-तीन हजार रुपए मिले। कक्षा 8 की आकांक्षा, कक्षा 9 की हिमांशी और कक्षा 10 की पल्लवी को पांच-पांच हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर केनरा बैंक ने मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था। स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक कदम बताया।

