Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर एयरस्ट्रिप पहुंचे सीएम: रतलाम एयरस्ट्रिप खराब होने से बदला रूट,...

मंदसौर एयरस्ट्रिप पहुंचे सीएम: रतलाम एयरस्ट्रिप खराब होने से बदला रूट, 5 मिनट रुककर चार्टेड विमान से दिल्ली हुए रवाना – Mandsaur News


प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर मंदसौर पहुंचे, मुख्यमंत्री को रतलाम जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शरीक होने के बाद दिल्ली जाना था लेकिन रतलाम की एयर स्ट्रिप खराब होने की वजह से उन्हें मंदसौर का रुख करना पड़ा।

.

सीएम को दोपहर 2 बजे मंदसौर पहुंचना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर मन्दसौर एयर स्ट्रिप पर लगभग साढ़े 3 बजे लैंड हुआ, प्रशासनिक अधिकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

प्रदेश के मुखिया महज 5 मिनट मंदसौर में रुके और चार्टर्ड विमान में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ सांसद सुधीर गुप्ता भी दिल्ली गए हैं। इस दौरान पुलिस महकमा भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आया।

हेलीपैड पर कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इनमें लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार और गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया शामिल थे।

प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन और एएसपी बघैल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments