आशीष| बागपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बागपत में बिनौली कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में शेखपुरा गांव के समीप चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी।
पुलिस ने जब मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वाजिद और सबलू के रूप में हुई है। दोनों बरनावा, थाना बिनौली के रहने वाले हैं।
बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बिनौली थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

