गयाजी में आज(सोमवार) चार घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर 11 केवी टाउन-2 ओल्ड फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान शगुन गेस्ट से पीएनबी एटीएम तक 11 केवी कवर कंडक्टर का कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही इलाके में पेड़ो
.
बिजली विभाग के इंजीनियर प्रेम कुमार मणि ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेंटेनेंस वर्क जरूरी है। ताकि आगे बिजली की सप्लाई सुचारु रहे और बारिश के मौसम में लाइन ट्रिपिंग की समस्या न हो। शटडाउन का असर शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में पड़ेगा। इनमें देवघाट, सूर्यकुंड, विष्णुपद मंदिर, उपरडीह और कर्सिली मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।
जरूरत पड़ने पर समय सीमा बढ़ भी सकती है। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। क्योंकि शहर में छह घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।

