Monday, August 3, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में रास्ते के विवाद में चला ईंट-पत्थर: पथराव में बुजुर्ग...

जहानाबाद में रास्ते के विवाद में चला ईंट-पत्थर: पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; अस्पताल में भर्ती – Jehanabad News



जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्छु बीघा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में भुनेश्वरी देवी नामक महिला ईंट-पत्थर से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

घायल महिला के पति लाल यादव ने बताया कि उनके गोतिया योगेंद्र यादव से कई दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान विपक्षी 3-4 लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। भुनेश्वरी देवी दरवाजे पर बैठी थीं, जिन्हें चोट लग गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में जमीनी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। हर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, लेकिन विवादों का निपटारा नहीं हो पा रहा है।

एक अन्य घटना में, कल्पा थाना क्षेत्र के ककड़ियां गांव निवासी राकेश कुमार बिजली का टोका फिक्स करते समय करंट की चपेट में आ गए। उन्हें भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments