Tuesday, June 2, 2026
Homeफूडझटपट और चटपटा! ट्राई करें मिथिला की ये झालमुरी, बस 5 मिनट...

झटपट और चटपटा! ट्राई करें मिथिला की ये झालमुरी, बस 5 मिनट में तैयार, बंगाल का स्वाद जाएंगे भूल


Last Updated:

Jhalmuri Recipe: मिथिला स्टाइल की देसी झालमुरी बनाना आसान है. इसमें मुरही, भुजिया, चना, प्याज, टमाटर और मसाले की जरूरत है. देसी स्टाइल झालमुरी बनाएंगे तो बंगाली स्वाद को भी भूल जाएंगे.

दरभंगा: अक्सर जब आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो रास्ते में झालमुरही खरीद कर खाते होंगे. क्योंकि ट्रेन में अधिकांश जगहों पर आपको यह खाने को मिल जाता है और सफर को भी काफी शानदार बनाता है. ऐसे में यदि हम आपको बताएं कि आप अपने घर में देसी स्टाइल से झालमुरी बनाकर खाएं, जो कि उस ट्रेन से भी बेहतर स्वाद देगा. खास बात यह है कि झालमुरी बंगाल में सबसे ज्यादा बिकने वाला आइटम है, लेकिन इस देसी स्टाइल से अपने घर में आप झालमुरी बनाएंगे तो बंगाली स्वाद को भी भूल जाएंगे.

पहले ये सामग्री करें इकट्ठा

झालमुरही बनाने के लिए सबसे पहले आप कुछ सामग्री इकट्ठा कर लें. जैसे फ्राई किया हुआ बादाम, थोड़ी सी किसी भी कंपनी की भुजिया, थोड़ा सा भुना हुआ चना, थोड़ी सी मिक्सचर, एक मध्यम आकार का प्याज, एक छोटे आकार का टमाटर, मुरही और एक उबला हुआ आलू.

अब बनाने की प्रक्रिया शुरू करें

एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसे गर्म होने दें. फिर तेल में थोड़ी सी हल्दी और लाल सूखी मिर्च का पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाएं और अपने स्वाद अनुसार थोड़ा सा नमक डालें. उसके बाद मुरही को उसमें डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि नमक पूरे मुरही में फैल जाए. मुरही में कटे हुए प्याज, कटे हुए टमाटर, भुना हुआ चना, फ्राई किया हुआ मूंगफली, किसी भी कंपनी की भुजिया और मिक्सचर, कटे हुए आलू और थोड़ा सा लाल सूखी मिर्च का पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डालकर अच्छे से मिलाएं. यह झटपट नाश्ता तैयार है.

बंगाल के स्वाद के भूला देगा

इस तरह आप अपने घर में देसी स्टाइल से झालमुरी बनाकर खा सकते हैं जो कि बंगाल के स्वाद को भी भुला देगा. अगली बार जब भी आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप चुटकियों में इस नाश्ते को बना सकते हैं. चाहे मौसम बरसात का हो या फिर शाम का वक्त, किसी भी वक्त इसे बनाकर आप इसका स्वाद चख सकते हैं. घर के लोग भी आपके हाथों के जादू की तारीफ करेंगे.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

झटपट और चटपटा! ट्राई करें मिथिला की ये झालमुरी, बस 5 मिनट में तैयार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments