राम चंद्र सैनी | फतेहपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी जब शौच के लिए जंगल गई थी, तब एक युवक ने ड्रोन कैमरे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनकी बेटी रोती हुई घर लौटी और घटना की जानकारी दी, तो वह आरोपी राजू इंजीनियर के घर शिकायत करने गईं। आरोप है कि युवक ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि छत पर से पत्थर भी फेंक दिया। इस हमले में महिला के पेट में चोट आई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी डर के कारण खाना-पीना छोड़ चुकी है। उन्होंने 24 अगस्त की रात को थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को थाने बुलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई करेगी।
आपको बता दें कि बिना परमिशन ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा रखा है उसके बाद भी इस तरह का मामला सामने आ रहा है।

