मऊगंज जिले के नई गढ़ी थाना क्षेत्र के रोझऊ टोला भीर गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार शाम पन्नालाल कोरी (45) बकरी चराने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना में गांव के पशुपालक सुरपति यादव (60) भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सामुद
.
नई गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। रात होने के कारण पोस्टमॉर्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।
प्रधान आरक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा कराकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजन शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

