Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहारआयुर्वेदिक मेडिसिन के छात्रों ने बैनर लेकर किया प्रदर्शन: मुजफ्फरपुर में...

आयुर्वेदिक मेडिसिन के छात्रों ने बैनर लेकर किया प्रदर्शन: मुजफ्फरपुर में समय पर पढ़ाई नहीं होने का आरोप, कहा- अभी तक परीक्षा भी नहीं हुई – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर में मंगलवार को नीतीश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (बावन बिघा, कन्हौली) प्रांगण में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि बिहार विश्वविद्यालय का परीक्षा कैलेंडर पू

.

छात्रों का आरोप है कि 66 महीने का कोर्स, 60 महीने बाद भी तीसरे सत्र में है। छात्रों ने बताया कि बीएएमएस का सत्र 20-24 की अवधि 66 महीनों की होती है, लेकिन 60 महीने बीत जाने के बाद भी वे अभी तीसरे सत्र में ही हैं। दो सत्र अभी बाकी हैं। अंतिम सत्र के छात्रों की परीक्षा और इंटर्नशिप भी अब तक नहीं हो सकी है।

कॉलेज के मुख्य प्रबंधक डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि कॉलेज की ओर से कई बार परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। एप्लिकेशन रिसीविंग की तस्वीर भी मौजूद है। हर बार आश्वासन मिलता है कि परीक्षा अगले महीने होगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलेज प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि छात्रों की परीक्षा जल्द आयोजित कराई जाए।

छात्रों की चेतावनी- यूनिवर्सिटी गेट पर देंगे धरना

छात्रा सरस्वती कुमारी और छात्र अमन, अश्विनी, स्तुति राज, हिमांशु, फिजा सहित कई अन्य छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सत्र पूरा होने के बावजूद परीक्षा नहीं हो रही है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द परीक्षा आयोजित नहीं हुई, तो वे यूनिवर्सिटी गेट पर धरना देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments