Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबाल सुरक्षा और मानव तस्करी पर विशेष कार्यशाला: पोक्सो एक्ट और...

बाल सुरक्षा और मानव तस्करी पर विशेष कार्यशाला: पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय कानून की दी जानकारी, हुई चर्चा – Hathras News


हाथरस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस पुलिस लाइन के डीटीयू सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई और मानव तस्करी रोधी थाना (एएचटी) की समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यशाला में बाल कल्याण, मानव तस्करी और किशोर न्याय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पोक्सो एक्ट के तहत 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी को सूचना देने, फॉर्म ए और बी भरने की प्रक्रिया शामिल थी। साथ ही बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, नशामुक्ति अभियान और बाल विवाह रोकथाम जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

किशोर न्याय अधिनियम 2015 के नवीनतम संशोधनों की जानकारी दी गई। विशेष निर्देश दिए गए कि पोक्सो और जुवेनाइल केस में पीड़ित या बाल अपचारी की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाए। न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों को सादे वस्त्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में भानु प्रताप सिंह, डॉ. ललित प्रताप सिंह, हरिमोहन शर्मा, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह और लाखन सिंह सहित जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी और सहायक बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments