Wednesday, May 27, 2026
HomeएजुकेशनUPSC CDS और NDA भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम...

UPSC CDS और NDA भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट और शिफ्ट की डीटेल


Image Source : PTI
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 14 सितंबर की तारीफ बेहद अहम होने वाली है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 2 और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (एनडीए/एनए) 2 परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये दोनों परीक्षाएं 14 सितंबर को होंगी। इन प्रतिष्ठित डिफेंस इंट्रेंस इग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर तस्वीरें स्पष्ट नहीं हैं या उन पर उनका नाम और तारीख नहीं दिखाई दे रही है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र और तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (जिन पर उनका नाम और तारीख अंकित हो) लानी होंगी। प्रत्येक सत्र के लिए एक तस्वीर अनिवार्य होगी, और उम्मीदवारों को एक लिखित वचन भी जमा करना होगा।

दोनों परीक्षाओं का टाइम-टेबल

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।

अंग्रेजी: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक

सामान्य ज्ञान: दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक

प्रारंभिक गणित: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

यूपीएससी एनडीए और एनए 2 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पहला सत्र: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरा सत्र: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

यूपीएससी की तरफ से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करें। सीडीएस और एनडीए परीक्षाएं, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में से एक हैं। सफल उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में सेवा प्रदान करते हैं। विस्तृत निर्देशों, परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देशों और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments